Muzaffarpur News: उत्तर बिहार उद्यमी संघ का चुनाव परिणाम घोषित, नीलकमल बने अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार उद्यमी संघ (दूसरे गुट) का चुनाव गुरुवार को हुआ। इसके बाद इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसमें नीलकमल संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।बेला इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित साई पैकेजिंग परिसर में चुनाव की पूरी प्रक्रिया हुई। संघ के कुल 203 सदस्यों में से 121 ने मतदान में भाग लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नीलकमल उपाध्याय को 74 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव राय को 45 मत मिले। इस प्रकार 29 मत से नीलकमल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर विक्रम कुमार को 98 मत और विक्की सिंह को 13 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर मनोज कुमार गुप्ता को 64 मत और अवनीश किशोर को 51 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर अजीत शर्मा को 93 मत और राजू मेहता को 20 मत प्राप्त हुए। वहीं, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.