मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तरी डाक परिमंडल में एक नया डाक प्रमंडल बनाने के अलावा तीन नये उप डाक प्रमंडल की भी स्थापना की गई है। वहीं, निचले स्तर पर भी कई नये बदलाव किए गए हैं, तो पूर्व से चले आ रहे कई स्थापना प्रावधानों को हटा दिया गया है। एक जनवरी से लागू होनेवाले नये प्रावधानों के अनुसार गोपालगंज को नया डाक प्रमंडल बनाया गया है। इस संबंध में बिहार डाक प्रक्षेत्र के चीफ पीएमजी कार्यालय के स्तर से आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश सहायक डाक निदेशक (स्थापना) प्रणव कुमार के स्तर से जारी किया गया है। इसके अनुसार गोपालगंज में बने नये डाक प्रमंडल की जवाबदेही डाक अधीक्षक के स्तर के अधिकारी को दी जाएगी। फिलहाल आरएमएस यू प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सहायक डाक अधीक्षक को इसका प्रभार दिया गया है। वहीं, पूर्वी चंपा...