मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। महाकाल सेवा दल की ओर से आगामी दो अगस्त को शहर में शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें इस बार शहरवासियों को बाबा महाकाल के साक्षात दर्शन-पूजन करने का अवसर मिलेगा। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी के साथ सदस्यगण उज्जैन पहुंचे हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि उज्जैन में महाकाल की पीतल की दो फीट की प्रतिमा बनवाई गई है, जिसे लेकर 21 जुलाई को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...