मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। गोबरसही गैस हादासे में मृत शिक्षक श्रीनिवास सिंह की पत्नी निभा कुमारी व अन्य परिजन शुक्रवार को डीएम से मिलेंगे। परिजनों का कहना है कि दशहरा के समय एक हादसा पश्चिम बंगाल में हुआ था। इसमें अपने शहर के पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल के मंत्री मुआवजे का चेक लेकर परिजनों को देने मुजफ्फरपुर पहुंच गए। दोनों मृतक के 25-25 लाख की दर से 50 लाख का चेक परिजनों को सौंपा गया। यह राशि उस परिवार की आर्थिक संकट से उबारने के लिए पर्याप्त होगी। लेकिन, एक हादसा अपने शहर में हुआ था। चार लाख रुपये का चेक दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आईओसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित 11 पर परिवाद इस प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुए हादसे में कम से कम 25 लाख रुपये की सहायता परिवार को मिलना चा...