Muzaffarpur News: ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए आधार की अनिवार्यता नहीं
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश परिवहन विभाग ने ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिए आवेदकों की पहचान में आधार की अनिवार्यता को हटा दिया है। जिनके पास आधार नंबर नहीं है, उनकी पहचान के लिए अन्य वैध दस्तावेज को भी सही ठहराया है। इस संबंध में विभाग ने राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन के हस्ताक्षर से गजट प्रकाशित किया है। गजट के अनुसार, अभी तक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए आवेदकों को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य था। आवेदकों का ऑनलाइन सत्यापन के बाद ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन इस साल सितंबर में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन योजना की समीक्षा में पाया गया कि कई आवेदन महज इसलिए खारिज कर दिए गए कि उनमें आधार नंबर का जिक्र नहीं किया गया था। इस कारण उनका ऑनलाइन सत्यापन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.