मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुबहा राजपूत द्वार के पास बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला से सोने की चेन सहित अन्य गहने लूट लिए। इस दौरान मनियारी थाने के शाहपुर मरीचा निवासी गजेंद्र साह की पत्नी रानी देवी बाल-बाल बच गई। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश दुबहा स्टेशन की ओर भाग गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रीगा लूट: बाइक से पीछा कर बदमाशों को पकड़ाघटनाक्रम घटना के पांच मिनट बाद दोनों बदमाश फिर वापस लौटे। दोनों को देखकर महिला चिल्लाने लगी। ई-रिक्शा चालक ने दोनों को घेर लिया। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाशों से ई-रिक्शा चालक भिड़ गया। चालक और यात्री से गुत्थम-गुत्थी के बाद हथियार लहराते हुए दोनों बदमाश जंगल के रास्ते भ...