Muzaffarpur News: ई-रिक्शा में आईसीडीएस कर्मी की चेन चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माड़ीपुर पावर हाउस चौक पर सोमवार की सुबह टोटो में मिठनपुरा के मालीघाट नाला रोड निवासी आरती कुमारी के गले से चेन चोरी कर ली गई। आरती पारू प्रखंड में आईसीडीएस में कार्यरत है। इस संबंध में उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। सुबह करीब 10 बजे इमलीचट्टी बस स्टैंड से भगवानपुर जाने वाली ई-रिक्शा में बैठी। वह ई-रिक्शा पर अकेली थी। चालक ने किसी को कॉल कर बुलाया। इसके बाद माड़ीपुर पावर हाउस चौक पर ई-रिक्शा में एक साथ छह महिलाएं चढ़ीं। सभी ई-रिक्शा चालक की परिचित लग रही थीं। सात सवारी हो जाने से परेशानी होने लगी। आरती ने कई बार ई-रिक्शा चालक को रोकने के लिए बोला, लेकिन उसने रिक्शा नहीं रोकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.