मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के घनैया गेंदघर रेलवे अंडर पास के समीप ई-रिक्शा चालक 19 वर्षीय किशन कुमार को नशीला पदार्थ सुंघा लूटपाट की गई। शातिरों ने ई-रिक्शा के साथ उसके पास से मोबाइल और रुपये भी छीन लिए। वह रजवाड़ा निवासी भिखारी पासवान का पुत्र है। मामले में उसने थाने में शिकायत की है। इसमें अज्ञात तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह केधव चौक से सवारी लेकर देवरिया जा रहा था। इस दौरान गेंदघर के समीप तीन लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...