मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। मोतीपुर मार्ग में नवलपुर कांटा के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गया। इस पर चालक व दो महिलाएं सवार थीं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पोखर में गिरे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हासदे में तीनों जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।घायलों में पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना के माधोपुर गांव की इंदु कुंवर (40), बल्थी गौसी गांव की रुदन बीबी (70), हिम्मतपट्टी गांव निवासी चालक मो. गयासुद्दीन (27) शामिल हैं। जख्मी महिलाओं ने बताया वे साहेबगंज से बल्थी जा रही थीं। इस दौरान नवलपुर कांटा के समीप अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में ई-रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पोखर में पलट गया। वहीं, इसकी सूचना प...