मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कारोबार को आसान बनाने और निवेश का माहौल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत राज्यस्तरीय निर्देशों के आलोक में सभी विभागों में नोडल पदाधिकारी नामित किए हैं। उद्योग विभाग के द्वारा हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Ara News: व्यापारिक सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान बनानोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद को जिला समन्वयक बनाया गया है। साथ ही पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, परिवहन, डीआरडीए सहित 30 से अधिक विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग का नोडल पदाध...