मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र को लेकर तैयार किए जा रहे जियो इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) आधारित मास्टर प्लान को इस महीने अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपाल अधिकारी सह नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने प्लानिंग बनाने वाली कंपनी के निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें हर हाल में इस महीने के अंत तक मास्टर प्लान का प्रारूप तैयार करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

पत्र का संदर्भ पत्र के अनुसार, सीईओ ने मास्टर प्लान तैयार कर रही टेकमेक इंटरनेशनल कंपनी के निदेशक से अतिशीघ्र कम-से-कम दो प्लानर को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही जरूरत के अनुसार अन्य विशेषज्ञों और कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त करने को कहा है, ताकि मास्टर...