Muzaffarpur News: इलाज से कुष्ठ पूरी तरह ठीक हो जाता : डॉ. अमृत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। पीएचसी में गुरुवार को लेप्रोसी मिशन अस्पताल की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमृत ने आशा और फैसिलिटेटर को कुष्ठ की पहचान कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने को प्रोत्साहित किया। सभी को कुष्ठ की पहचान, फैलने का कारण, इलाज, अपंगता की स्थिति में इलाज आदि की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुष्ठ अब पूरी तरह ठीक हो जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था की गई। फिजियो इनोस, नीतू, मनीष, मनोहर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.