Muzaffarpur News: इलाज बिना महिला ने दम तोड़ा, सीढ़ी के नीचे रख दिया शव
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में सड़क दुघर्टना में घायल एक 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। मरीज के परिजनों का आरोप है कि मरीज का इलाज समय पर नहीं हुआ, जिससे उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन जब महिला को खोजते हुए एसकेएमसीएच पहुंचे तो उसका शव इमरजेंसी में सीढ़ी के नीचे रखा मिला। मृतका की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी की रानी देवी के रूप में हुई है।
दुर्घटना की जानकारी परिजनों ने बताया कि रानी देवी को सीतामढ़ी में अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.