Muzaffarpur News: इलाज के लिए शहर आई महिला आठ माह के बच्चे संग गायब
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज के लिए आई शबाना परवीन (38) अपने आठ माह के बच्चे के साथ मंगलवार की दोपहर लापता हो गई है। वह मूल रूप से औराई थाने के मकसूदपुर की रहने वाली हैं। घटना को लेकर बड़े पुत्र मो.अनस ने काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंच कर शिकायत की है।पुलिस को पुत्र ने बताया कि उसकी मां शबाना परवीन मानसिक रूप से बीमार है। इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई थीं। इसी दौरान उन्हें क्लिनिक में बैठाकर वह खाना लाने चला गया। वापस आया तो मां बच्चे समेत लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी मां का कोई सुराग नहीं मिला। अनस ने बताया कि पिता मो. इमरान पुणे में जरी का काम करते हैं। मां के अचानक लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.