Muzaffarpur News: इलाके में नियमित गश्त लगाएं
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना का गुरुवार को ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने थाना में संधारित गुंडा पंजी, रोकड़ पंजी, स्टेशन डायरी, मालखाना पंजी, प्राथमिकी पंजी, गिरफ्तारी पंजी, वारंट पंजी और केस डायरी समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। थानेदार से लंबित मामलों की जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। ग्रामीण एसपी ने थानेदार लोकेश कुमार चौधरी को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और थाना के अभिलेखों को अद्यतन रखने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर दारोगा संकेत कुमार, चितरंजन प्रसाद साह, देवनाथ साह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुलिसिंग को और सुदृढ़ और जन संवेदनशील बनाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.