मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इलाज कराने आया एक युवक इमलीचट्टी बस स्टैंड से संदिग्ध स्थिति में लापता हो गया। पीड़ित परिवार ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें युवक के अपहरण की आशंका जताई है।कच्ची पक्की ओपी के जगदीशपुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 20 जुलाई को अपने भाई विकास कुमार का इलाज कराने जिला परिषद मार्केट में डॉ. संजय कुमार की क्लिनिक आया था। डॉक्टर के आने में समय होने के कारण वह विकास को इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास छोड़कर किसी काम से थोड़ी दूर चले गए। ​शाम करीब 3:30 बजे विपिन की विकास से पिंकी कुमारी नाम की महिला के फोन के जरिए बात हुई, तब तक विकास बस स्टैंड पर ही मौजूद था। इसके कुछ देर बाद जब विपिन लौटे तो विकास वहां से गायब था। परिजनों ने पिछले तीन दिनों से अपने स्त...