मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता अस्पतालों की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड नहीं बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर डालने का निर्देश दिया है। मरीजों का डाटा पोर्टल पर नहीं डलाने पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने पीएचसी प्रभारियों को नोटिस किया है। सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि जांच में देखा गया कि कई पीएचसी में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का डाटा नहीं बन रहा है। कुछ ऐसे भी पीएचसी हैं जहां एक भी मरीज का डाटा अपलोड नहीं किया गया है। यह स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अनुबंध के बाद घट गई सूबे के आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाएं सीएस ने प्रभारियों को हर दिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का डाटा तैयार करने का निर्द...