Muzaffarpur News: इन्वर्टर और एलसीडी टीवी ले गए चोर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 से बुधवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। सेविका रूबी कुमारी ने बताया कि गुरुवार सुबह केंद्र का ताला गायब होने की सूचना मिली। केंद्र पहुंचने पर चोरी का पता चला। इसकी सूचना सीडीपीओ कार्यालय और पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.