मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इनर व्हील लिच्छवि की ओर से मंगलवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के पावन महीने की महत्ता पर विशेष चर्चा की गई। समारोह में शिवजी से संबंधित चर्चा के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, मीरा श्रीवास्तव, रीता पराशर, सिमरन, पिंकी सिन्हा, श्वेता शर्मा, मृदुला, अमलेश कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी एवं बिंदु भारती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सावन मिलन समारोह में झूमकर नाचीं महिलाएं, सुमधुर गीतों व नृत्यों से किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...