मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की ओर से सदर अस्पताल में डायलिसिस करा रहे एक जरूरतमंद मरीज की दवा का जिम्मा उठाया गया है। मरीज को एक माह की आवश्यक दवाइयां, फल और Rs.2,500 रुपये नकदी की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आगे भी इनकी मदद की जाएगी। यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष प्रीति राज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुधा सिंह व अर्चना जायसवाल उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...