मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कांटी थाना के मामले में दो आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एडीजे-11 के कोर्ट ने आईओ से जख्म प्रतिवेदन तलब की। आदेश पर भी रिपोर्ट नहीं देने के लिए केस के आईओ से कोर्ट ने शोकॉज किया है। मामले में पीड़िता नीतू कुमारी और उनके परिवार पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला करने का आरोप है। अग्रिम जमानत पर बहस के लिए कोर्ट ने केस डायरी और घायलों का जख्म प्रतिवेदन की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...