मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गंडक, बागमती के बाद अब शहर से सटकर बहने वाली बूढ़ी गंडक भी उफान मारने लगी है। जलस्तर में वृद्धि के साथ बाढ़ का पानी शहर के आश्रम घाट समेत तीन मोहल्लों में प्रवेश कर गया है। इनमें सूर्य मंदिर मोहल्ला व कर्पूरी नगर भी शामिल हैं। नदी से सटे तीनों मोहल्ले नगर निगम के वार्ड 15 में आते हैं।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र स्टैंडिंग सदस्य व वार्ड पार्षद गनिता देवी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम तक 70 से अधिक घर पानी से घिर गए थे। मोहल्ले में तीन से पांच फीट तक पानी लगा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोग दहशत में हैं। पानी भरने से मोहल्लों में पहले से स्थित गहरे गड्ढ़ों के पास खतरनाक स्थिति है। घाट से जुड़ी सड़क के किनारे तक पानी पहुंच चुका है। पानी और बढ़ा तो शहर से आश्रम घाट ...