Muzaffarpur News: आशा ने अस्पताल के कार्यालयों में जड़ा ताला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मीनापुर अस्पताल में आशा की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। इस दौरान ओपीडी सहित अन्य सभी सेवाएं बाधित रहीं। आशा ने कार्यालयों में ताला लगा दिया। प्रसव पीड़ा से कराह रही टेंगरारी निवासी शारदा देवी की बहू को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह आशा कुमारी, सुनीता देवी, तारा देवी, आरती देवी बिना इलाज कराए लौट गई। विधायक अजय कुमार धनरास्थल पर पहुंच कर आशा की समस्याएं सुनीं। विधायक ने सीएचसी प्रभारी डॉ राकेश कुमार से बात की और स्वास्थ्य विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों से मांगों को पूरा कराने का अनुरोध किया। विधायक के आश्वासन पर आशा ने शुक्रवार से इमरजेंसी सेवा बाधित नहीं करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बंदरा : आशा की हड़ताल से मरीजों को परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.