Muzaffarpur News: आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग को किया लहूलुहान, गंभीर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की रूपछपरा पंचायत के बेलकांटी धरहारा गांव में बुधवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। इसमें 90 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र कुंअर गंभीर रूप से घायल हो गए। शरीर के कई हिस्सों को नोच लिया। वे लहूलुहान हालत में सड़क पर छटपटाते रहे। कराहने की आवाज सुनकर बगल स्थित घर से निकली एक महिला ने डंडा लेकर कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में राजेंद्र कुंअर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुत्ते ने राजेंद्र कुंअर के बाएं पैर में कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह राजेंद्र कुंअर घर से बथान पर जा रहे थे। इसी दौरान तीन कुत्तों ने घेर लिया, जब तक कुछ सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.