मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत के बैजतापुर गांव में शनिवार को खेत से लौट रहे बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने नौ साल के ऋषि को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल ऋषि के पिता महेश सहनी ने बताया कि खेत से लौटने के दौरान आवारा कुत्ते ने पुत्र के पैर और हाथ को नोच लिया। मेडिकल में चिकित्सकों ने इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सीएचसी में रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि पहली जुलाई से ही सीएचसी में वैक्सीन खत्म है, जिस कारण प्रतिदिन आधा दर्जन मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। मरीजों ...