मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता आर्थिक रूप से कमजोर उच्च जाति को मिले लाभ की रिपोर्ट तलब की गई है। उच्च जाति विकास आयोग ने डेढ़ साल में मिले लाभ की रिपोर्ट मांगी है। इसके तहत शिक्षा विभाग से नियुक्ति और नामांकन का पूरा आंकड़ा मांगा गया है।अप्रैल 2025 से मार्च 26 तक कुल पद व इस कोटि की नियुक्ति का ब्योरा देने को कहा गया है। अप्रैल 26 से अब तक भरे गए पद और बची रिक्ति पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया है कि शिक्षक नियुक्ति में कुल कितने पद थे, इसमें कितने पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिला और अब किता पद बचा है, इसकी अलग अलग रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही स्कूलों-कॉलेजों में नामांकन में उच्च जाति के आर्थिक कमजोर बच्चों को कितना सीट दिया गया, इसका भी ब्योरा...