मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के सिमरी बसंत गांव में रविवार को पुलिस दलबल के साथ मारपीट के आरोपित लालबाबू के घर की कुर्की करने पहुंची। पुलिस की दबिश के बीच आरोपित ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामले में थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मारपीट के केस में आरोपित के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश जारी हुआ था। इसके आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस बीच आरोपित ने सरेंडर कर दिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...