Muzaffarpur News: आरोपित के घर कुर्की करने गई पुलिस खाली हाथ लौटी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में गांजा बिक्री के आठ साल पुराने मामले में आरोपित की संपत्ति कुर्की के लिए मिठनपुरा पुलिस गुरुवार को मधुबनी जिले के गंगासागर गांव गई। आरोपित के घर से कोई सामान नहीं मिला। पुलिस ने नो एसेट बताकर कुर्की का निष्पादन कर लिया।एक जुलाई 2018 को जेल में छापेमारी के दौरान कैदी बिरजू यादव के पास से 100 ग्राम गांजा मिला था। केस दर्ज हुआ, लेकिन बिरजू के जेल में रहते पुलिस इस केस में उसका प्रोडक्शन कराना भूल गई। वह जमानत पर जेल से निकल गया। तब मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उसे फरार बताकर पुलिस ने कुर्की आदेश लिया। गंगासागर गांव में एक झोपड़ी को लोगों ने बिरजू का घर बताया। टूटी झोपड़ी में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद मिठनपुरा पुलिस वापस लौट आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.