Muzaffarpur News: आरपीएफ ने 20 वाहनों का काटा चालान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन के अंदर गेट नंबर एक पर नो पार्किंग में खड़े नौ ऑटो और ई-रिक्शा सहित 20 वाहनों का मंगलवार को आरपीएफ ने चालान काटा। सभी से पांच-पांच सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने गेट नंबर एक को जाम कर दिया था। वहीं अन्य वाहन नो इंट्री में खड़े किए गए थे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि आगे से नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेलवे लाइन पार करने में 20 यात्री धराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.