मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने बुधवार को रामदयालु स्थित होटल अतिथि में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का नेतृत्व कॉलेज के अध्यक्ष-सह-पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने किया। शुभारंभ केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि शिविर में 387 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें आंख, कान, नाक, रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों से संबंधित जांच चिकित्सकों की टीम ने की। मरीजों को 45 से 60 दिनों तक की दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों...