मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आडीएस कॉलेज में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। लेखापाल पंकज भूषण पर 13 लाख 69 हजार 150 रुपये के गबन और रिकॉर्ड गायब करने का आरोप लगा है। मामले में कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायत की जानकारी ​प्राचार्य की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि लेखापाल पंकज भूषण बीते 19 मई 2025 से चिकित्सा अवकाश पर गए थे। 180 दिनों का सवेतन अवकाश समाप्त होने के बाद भी वह 15 नवंबर 2025 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। अवकाश पर जाने से पूर्व उन्होंने कॉलेज से ली गई अग्रिम राशि का न तो समायोजन कराया और न ही लेखा शाखा को सौंपा। डिजिटल अभिलेखों और बैंक विवरणों की जांच से पता चला कि मई 2017 से अब तक लेखापाल को विभिन्न मदों में ...