मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के बीच गुमटी संख्या 95 'बी' पर आरओबी के गर्डर लॉन्चिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए रेलवे ने शुक्रवार से सात दिन का ब्लॉक दिया है। ब्लॉक सुबह 8.20 से दोपहर 12.20 बजे तक चार घंटे तक रहेगा। इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। 12, 15 और 27 सितंबर को यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी। वहीं, 26 सितंबर को ट्रेन को बनमनखी जंक्शन और दौरम मधेपुरा के बीच 40 मिनट रोक-रोककर कर चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...