Muzaffarpur News: आयकर विभाग ने जूरनछपरा में निजी अस्पताल का सर्वे किया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। आयकर विभाग के टीडीएस प्रकोष्ठ ने शहर के जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल का सर्वे किया। प्रकोष्ठ के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पर धावा बोला। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। दवा की कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।सर्वे के दौरान टीम ने निजी अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े कर्मियों से लेनदेन के कागजात मांगे। साथ ही वहां मौजूद सभी कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया। आयकर सूत्रों ने बताया कि अस्पताल द्वारा लेनदेन से जुड़े गलत तथ्य आयकर रिटर्न में दिखाया गया है। आयकर विवरणी भरने में हुई गलतियों का मिलान किया जा रहा है। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन होने पर आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.