Muzaffarpur News: आम के बाग से 26 लीटर देसी शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी पुलिस ने मोहम्मदपुर मुबारक गांव के पास आम के बाग में छापेमारी कर 26 लीटर देशी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से बोरे और झोले में रखी 26 लीटर देसी शराब बरामद की। फरार तस्करों की पहचान जयकिशुन पासवान, जोगिंदर पासवान और पप्पू महतो के रूप में हुई है। मामले में तीनों धंधेबाजों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.