मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पुल के पास सोमवार शाम करीब सात बजे बेखौफ बदमाशों ने एक महिला के गले से लगभग ढाई लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में पुलिस गश्त को लेकर आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मालीघाट में घर के बाहर खड़ी महिला से सोने की चेन झपटीघटना का विवरण आमगोला सत्संग गली मोहल्ले के निवासी विनोद भगत अपनी पत्नी रानी देवी के साथ गरीब स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। संध्या पूजन के उपरांत दोनों पति-पत्नी ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आमगोला पुल के पास पहुंचे और ऑटो से नीचे उतरने लग...