Muzaffarpur News: आभूषण दुकान में घुसकर गहने का पैकेट ले भागा बाइकर्स गैंग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बेला थाना क्षेत्र के धीरन छपरा मस्जिद चौक के पास आभूषण दुकान में घुसकर बाइक सवार बदमाश गहने का पैकेट झपटकर फरार हो गए। घटना बीते 28 अगस्त की बताई जा रही है। मामले में आभूषण व्यवसायी सुबोध कुमार के आवेदन पर बेला थाने में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए आवेदन में सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के दौरान दो बदमाश बाइक से दुकान के पास पहुंचे थे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर आया। उसने सोने का टॉप्स दिखाने के लिए कहा। ग्राहक समझकर टॉप्स का पैकेट निकालकर उसे दिखाने लगे, इसी दौरान बदमाश ने हाथ से गहने का पैकेट झपट लिया और दुकान से बाहर निकलकर बाइक की ओर भागने लगा। सुबोध ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.