Muzaffarpur News: आपातकालीन स्थिति से निपटने को पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। आगामी त्योहार के मद्देनजर थाना परिसर में रविवार को थानेदार सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में दंगा निवारक मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा जैसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जवानों को संयम के साथ तत्परता से कार्रवाई करने की जानकारी दी। मॉक ड्रिल में थाने के सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.