मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पैसे लेनदेन के विवाद को लेकर डुमरी निवासी विकास कुमार के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई। उन्होंने सोमवार को सदर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि 8 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे वह भगवानपुर गोलंबर स्थित एक होटल पहुंचे थे। वहां पहले से ली गई 5 हजार रुपये की राशि वापस करने और 10 हजार रुपये का चेक लौटाने के सिलसिले में पताही की रहने वाली दिव्या कुमारी से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि पैसे लेने के बाद जब पीड़ित ने अपना चेक और बकाया राशि मांगी, तो विवाद शुरू हो गया। ​आरोप के मुताबिक, दिव्या कुमारी ने 5-6 अन्य युवकों को बुला लिया, जिन्होंने विकास के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट की।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने दो महंगे मोबाइल और सोने की चेन ...