मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के आनंद विहार न्यू कॉलोनी में हुई हवाई फायरिंग की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें स्थानीय युवक आशीष कुमार मिश्रा को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानेदार ने बताया कि घटना 19 जुलाई की रात में साकेत बिहारी के घर के पास हुई थी। इसको लेकर साकेत के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुई है। उसने बताया है कि आरोपित से पुराना केस चल रहा है। इस पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग की गई। सीसीटीवी में गोलीबारी का फुटेज मिला है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जजुआर में बदमाशों ने युवक को गोली मारी यह भी पढ़ें- Bhabua News: फायरिंग मामले में कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...