मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: सकरा। गन्नीपुर बेझा गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर आठ साल से फरार अभियुक्त मंजन साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर वर्ष 2018 में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...