Muzaffarpur News: आज से तीन दिन आठ-आठ घंटे बंद रहेगी रामदयालु गुमटी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर रेलखंड पर स्थित गुमटी संख्या सात स्पेशल (रामदयालु गुमटी) 7 से 9 जुलाई तक रात में बंद रहेगी। पूर्व मध्य रेल के सहायक मंडल इंजीनियर, दक्षिण कार्यालय ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।पत्र के अनुसार गुमटी पर रबराइज्ड रोड सरफेस और ओवरहॉलिंग के साथ ही रेलपथ मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सुरक्षा कारणों से यह कार्य जरूरी है। रेलवे के मुताबिक गुमटी मंगलवार, बुधवार और गुरुवार की रात 10 से सुबह छह बजे तक बंद रखी जाएगी। रेलवे ने बताया कि कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग खबड़ा गुमटी संख्या चार स्पेशल खुली रहेगी। लोगों से उसी रास्ते का उपयोग करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.