Muzaffarpur News: आज भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिले के अधिकतर स्थानों पर गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को इसका पूर्वानुमान जारी किया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अभी तीन दिन तक बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद पूरे जिले में करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। 67 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 05 August: बिहार में आज बारिश और वज्रपात, भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत इन 17 जिलों में बरसेंगे बदरा यह भी पढ़ें- आज से तीन दिनों तक मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.