Muzaffarpur News: आज छह वार्डों में लगेगा सहयोग शिविर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। निगम क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को छह वार्डों में सहयोग शिविर लगेगा। इनमें वार्ड संख्या 44 में मुकर्री मध्य विद्यालय परिसर, वार्ड 45 में सम्राट अशोक भवन, वार्ड 46 में अंचल नौ के कार्यालय, वार्ड 47 में मध्य विद्यालय नई तालिम/कन्हौली (खादी भंडार), वार्ड 48 में प्राथमिक विद्यालय कन्हौली विशुनदत्त अजरकबे मठ और वार्ड 49 में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर रात्रि पाठशाला परिसर में स्थानीय निवासी अपनी समस्या निगम के अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। इसको लेकर सिटी मैनेजर आलोक कुमार, सहायक अभियंता आर्यन झा व अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.