मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोइरिया निजामत गांव स्थित गांधी चौक पर बुधवार को आजाद हिन्द फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय परिषद सदस्य व युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया में कैप्टन मोहन सिंह द्वारा आजाद हिंद फौज (इंडियन नेशनल आर्मी) की 1942 में स्थापना हुई थी। 21 अक्तूबर 1943 को सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इसका पुनर्गठन कर 'आजाद हिंद फौज' सर्वोच्च सेनापति के रूप में कमान संभाली थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय कैदी को मिला कर एक विशाल सेना अंग्रेजों से लड़ने के लिए बनाया। समारोह में वार्ड सचिव रवि कुमार, बैद्यनाथ साह, विक्की कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, दिवाकर कुमार, आदित्य कुमार, गोलू कुमार साह, अविनाश कुमार, ...