मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। विधान परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाची अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के चारों जिलों-मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के डीएम सह सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने नामांकन, संवीक्षा, अभ्यर्थिता वापसी, मतदान और मतगणना से जुड़े अधिकारियों को समुचित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह लागू रहेगी। आचार संहिता के पालन में किसी तरह की शिथिलता, लापरव...