Muzaffarpur News: आग से सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर और गवसरा गांव स्थित विद्यालयों में सोमवार को आग से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन के कर्मियों ने मॉकड्रिल कराकर बच्चों एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। अख्तियारपुर पंचायत के वार्ड-5 स्थित प्राथमिक विद्यालय अख्तियारपुर में कर्मियों ने बच्चों व ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए। इसी तरह गवसरा पंचायत के वार्ड-2 स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गवसरा में रसोई गैस, शॉर्ट-सर्किट समेत अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपाय बताए। प्रधान अग्निक चालक सद्दाम हुसैन, अग्निक नीलम कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.