Muzaffarpur News: आग से तीन घर जलकर राख, सिलेंडर फटा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केशोपुर गांव में शनिवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसमें तीन घर जलकर राख हो गए। इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से टोला में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल कुमार के घर में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी, जिसके बाद पड़ोसी रामदेव प्रसाद एवं शंभू प्रसाद के घर भी आग लग गई। घर में रखा अनाज, गहने, बर्तन राख हो गए। सूचना पर सकरा थाना से पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जल कर खाग हो गया। राजद नेता मनोज पासवान ने अग्निपीड़ितों का हालचाल लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी समान जलकर राख मुखिया दिनेश पुष्पम ने बताया कि सीओ सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.