Muzaffarpur News: आग लगने से चार घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्रह्लादपुर गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। अगलगी में पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मुखिया उदय चौधरी की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के दो वाहनों ने डेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में गोनौर महतो, रामविलास महतो, नरेश महतो, राजेश महतों शामिल हैं। सभी मजदूरी करने खेत गए थे। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.