Muzaffarpur News: आग लगने से कपड़े की दुकान जलकर राख
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर स्थित चौक पर सोमवार की शाम कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार सिमरी वसंत निवासी नवीन कुमार ने बताया कि करीब छह माह पहले दुकान खोली थी। दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि पड़ोस के दुकानदारों ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है, जब तक पहुंचे, दुकान जलकर राख हो गई थी। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.