Muzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर टीवी चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चोरों ने ताला तोड़कर एलईडी टीवी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेविका जानकी देवी ने मंगलवार को गायघाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।सेविका ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह जब वह केंद्र पर पहुंचीं तो कमरे में दूसरा ताला लगा हुआ था और खिड़कियां खुली थीं। खिड़की से अंदर देखने पर कमरे में एक चाबी दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो एलईडी टीवी गायब मिला। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.